फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Threat to blow Tikait family with bomb

Muzaffarnagar News: टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी

Thu, 09 Mar 2023 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Threat to blow Tikait family with bomb
सिसौली में गौरव टिकैत से प्रकरण की जानकारी लेते रालोद विधायक मदन भैया
- बाहरी राज्यों में आयोजित होने वाली पंचायतों में शिरकत न करने दी गई धमकी
विज्ञापन

- भौराकलां थाने में भाकियू अध्यक्ष के बेटे गौरव टिकैत ने दर्ज कराया मुकदमा

- भाकियू अध्यक्ष ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, मांगी सुरक्षा





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। बाहरी राज्यों की पंचायतों में शामिल होने पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। उनके बेटे गौरव टिकैत के मोबाइल पर धमकी भरी कॉल की गई है। भौराकलां थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी।

भाकियू अध्यक्ष के पुत्र गौरव टिकैत ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके मोबाइल पर धमकी भरी कॉल की जा रही थी। पहले परिवार ने धमकी को किसी की शरारत समझा, लेकिन बार-बार कॉल आने की वजह से भौराकलां थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। धमकी देने वाले ने टिकैत परिवार के बाहरी राज्यों की पंचायतों में शामिल होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


उधर, चौधरी राकेश टिकैत ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने भाकियू अध्यक्ष के परिवार की सुरक्षा की मांग की है। रालोद के खतौली विधायक मदन भैया ने सिसौली पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष से मामले की जानकारी ली। सीओ फुगाना देवव्रत वाजपेयी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस नंबर से कॉल की गई है, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



धमकी देने वाला सामने आकर बताए परेशानी : टिकैत

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि धमकी देने वाले को सामने आकर अपनी परेशानी बतानी चाहिए। हम समाज को जोड़ने का काम करते हैं। किसानों की समस्याओं को उठाया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed