फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Those who talk of nation building are silent on the issue of hate: Madani

राष्ट्र निर्माण की बात करने वाले नफरत के मुद्दे पर खामोश: मदनी

Sun, 29 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Those who talk of nation building are silent on the issue of hate: Madani
अधिवेशन में बोलते मौलाना महमूद मदनी - फोटो : DEVBAND
राष्ट्र निर्माण की बात करने वाले नफरत के मुद्दे पर खामोश: मदनी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि देश के मुस्लिमों, मध्यकालीन भारत के मुस्लिम शासकों, इस्लामी सभ्यता व संस्कृति के खिलाफ भद्दे व निराधार आरोपों को जोरों से फैलाया जा रहा है। सत्ता में बैठे लोग ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बजाए, उन्हें आजाद छोड़कर और पक्ष लेकर उनके हौसले बढ़ा रहे हैं। सरकार व आरएसएस पर हमला बोलते हुए मदनी ने कहा कि सभी लोग राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र को मजबूत करने की बात करते हैं, लेकिन नफरत के मुद्दे पर खामोश रहते हैं।
देवबंद की ईदगाह में शनिवार सुबह शुरू हुए जमीयत उलमा- हिद की राष्ट्रीय प्रबंधक कमेटी के दो दिवसीय अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य मदनी ने मुस्लिमों को देश का सबसे कमजोर तबका बताते हुए कहा कि इसका यह मतलब नहीं, हम हर बात को सिर झुकाकर मानते जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि एकता और अखंडता की बात करने वाले वर्ग विशेष को परेशान किया जा रहा हैं। हम नफरत का जवाब नफरत से दे सकते हैं, लेकिन देश का मुसलमान कभी ऐसा नहीं करेगा। अधिवेशन में मुल्क भर से आए करीब 2000 उलमा ने देश के वर्तमान हालात पर चिंता जताई।
विज्ञापन

साजिश के तहत बनाया जा रहा
देशवासियों को बांटने का माहौल: नोमानी
दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि यह देश एक गुलदस्ते की तरह है। हर धर्म के मानने वाले और विभिन्न संस्कृति के लोग एक साथ प्यार और मोहब्बत के साथ रहते हैं। अफसोस की बात है कि मुल्क में साजिश के तहत कुछ इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है कि देशवासियों को आपस में बांटा जा सके। इस तरह की साजिशें मुल्क की तरक्की के लिए नुकसानदायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म संसद की जगह सद्भावना संसद करेगी जमीयत
देवबंद। अधिवेशन में पिछले दिनों हरिद्वार और दिल्ली सहित अन्य राज्यों में हुई धर्म संसद को लेकर भी चर्चा हुई। यह एलान किया गया कि धर्म संसद के स्थान पर जमीयत जगह-जगह सद्भावना संसद करेगी।

अधिवेशन में  बोलते दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी

अधिवेशन में बोलते दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed