{"_id":"6283e4e8093c2b0aba544b22","slug":"those-who-spoil-the-environment-of-the-village-the-administration-should-take-action-muzaffarnagar-news-mrt5890081164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव का माहौल खराब करने वालों प्रशासन कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव का माहौल खराब करने वालों प्रशासन कार्रवाई करें
विज्ञापन
चरथावल थाने में त्यागी समाज की बैठक में मौजूद लोग
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, चरथावल। पावटी खुर्द गांव में विक्की त्यागी के पिता राजवीर द्वारा मुनादी कराने के प्रकरण में तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने त्यागी समाज के वरिष्ठ लोगों की बैठक ली। एसडीएम सदर परमानंद झा और सीओ सदर हेमंत कुमार ने कहा समाज में भावनाएं भड़काने वाले किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वक्ताओं ने कहा प्रशासन ने आरोपी को जेल भेज दिया। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भावनाएं भड़काने का काम किया जा रहा है। जिससे टकराव बन सकता है।
मंगलवार देर शाम थाने में गांव पावटी, दहचंद, चौकड़ा और घिस्सुखेड़ा के ग्रामीण एकत्र हुए। पूर्व समिति सभापति प्रवीण त्यागी ने कहा कि गांव में कोई दिक्कत नहीं है। प्रशासन आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर चुका है। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा गलत बयानबाजी की जा रही है। इस पर तत्काल लगाम लगें। इससे टकराव की स्थिति बन सकती है।
जिला पंचायत सदस्य के पति डा. विपिन त्यागी ने कहा प्रशासन की माकूल कार्रवाई के बाद आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने गांव में आकर लोगों की भावनाएं भड़काने वाली टिप्पणी की। उसके खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करे। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन की निगरानी में हर व्यक्ति का बयान है। प्रशासन किसी दोषी को बख्शेगा नहीं। सोशल मीडिया पर किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाए।
विज्ञापन
गांव के राजवीर आर्य ने कहा गांव में प्रशासन सिर्फ बस्ती में जाकर लोगों की बात सुन रहा है। एसडीएम ने बताया बुधवार को गांव में विकास के मुद्दों पर मीटिंग की जाएगी। चरथावल चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, प्रमोद त्यागी, पूर्व प्रधान उमेश त्यागी, अनुज त्यागी, प्रधान महाबलीपुर संजय त्यागी, रविकांत त्यागी, प्रशांत त्यागी आदि मौजूद रहें।