फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Those who seek self-immolation

आत्मदाह करने वालों की तलाश में खुफिया विभाग      

Mon, 16 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 16 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Those who seek self-immolation
crime demo - फोटो : MID DAY
खतौली के गांव गंगधाड़ी के कुछ ग्रामीणों ने गांव में सरकारी भूमि पर से अवैध कब्जा नहीं हटवाने पर आगामी 26 जनवरी को लाल किला प्रांगण में आत्मदाह करने की घोषणा की है। इस घोषणा का एक पत्र ग्रामीणों ने महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को भेजा है। जिसको लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा है। इन ग्रामीणों को तलाश करने में खुफिया विभाग लग गया है।            
विज्ञापन


गंगधाड़ी गांव के रहने वाले रविंद्र पुत्र धर्मसिंह, प्रवेश चौहान पुत्र राजेश, मोहित पुत्र रघुविंद्र व पवन पुत्र अजब सिंह ने शुक्रवार को महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को भेजे घोषणा पत्र में कहा है कि गांव के खसरा नंबर 698 पर तहसील अधिकारी व लेखपाल पिछले दो वर्ष से सरकारी जमीन पर कब्जाकर मकानों का निर्माण कार्य करा रहे हैं। इसकी शिकायत तहसील दिवस में भी कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद आज तक सरकारी भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया है। इस जमीन पर कोई पट्टा भी तहसील से नहीं काटा गया है।
विज्ञापन


इन ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से घोषणा की है कि अगर आगामी 22 जनवरी तक सरकारी भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया तो, वे 26 जनवरी को लाल किला के प्रांगण में सुबह दस बजे आत्मदाह करेंगे और देश के लिए शहीद हो जाएंगे। आत्मदाह की घोषणा से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। खुफिया विभाग की टीम ने खतौली में पहुंच कर इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल की और आत्मदाह करने वाले ग्रामीणों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन ग्रामीणों की गिरफ्तारी की जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed