{"_id":"5e371c378ebc3e77ea3d35e6","slug":"those-who-celebrate-valentine-s-day-will-protest-muzaffarnagar-news-mrt4669310170","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे मनाने वालों का करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे मनाने वालों का करेंगे विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे मनाने वालों का करेंगे विरोध
मुजफ्फरनगर। हिंदू संघर्ष समिति की बैठक में वेलेंटाइन डे मनाने वालों से सख्ती से निपटने का निर्णय लिया गया।
रविवार को समिति के संरक्षक मनीष चौधरी के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में समिति के बागेश की माता के पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। समिति संयोजक नरेंद्र पंवार (साधु भाई) ने कहा कि वेलेंटाइन डे मनाने वालों का समिति सख्त विरोध करेगी। 14 फरवरी को नगर व अन्य स्थानों पर नजर रखी जाएगी। यदि कोई वेलेंटाइन डे मनाता पाया गया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। संरक्षक मनीष चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में खुले आम हिंदू नेताओं की हत्या की घटनाएं हो रही हैं। विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। सुभाष चौहान ने भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में अमित गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह, पंडित ब्रजबिहारी अत्रि, हरीश पालीवाल, संजय धीमान, वैभव यादव एडवोकेट, संजय वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, पवन मित्तल, मनोज पाटिल, पंडित रामानंद दुबे, देशराज चौहान, अखिलेश पुरी, राजीव धीमान, राजेश शर्मा, संजीव शर्मा, पंकज त्यागी, कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।