फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Those who broke the barrier during Kanwar Yatra were caught in an encounter

Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा में बैरियर तोड़ने वाले मुठभेड़ में पकड़े

Tue, 29 Jul 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Those who broke the barrier during Kanwar Yatra were caught in an encounter
रतनपुरी। कांवड़ यात्रा के दौरान रतनपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस का बैरियर तोड़कर भागने वाले दो आरोपियों को पुसिल ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 17 जुलाई की रात सठेड़ी नहर पटरी पर स्कार्पियो सवार दो युवकों को नहर पटरी मार्ग पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। आरोपी गाड़ी से बैरियर को टक्कर मारते हुए मौके से भाग गए। स्कार्पियो गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुग्राम के हरसरू निवासी तरुण और पुष्पेंद्र की घेराबंदी की। दोनों अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों युवकों को धर दबोचा।
विज्ञापन

अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर स्कार्पियो गाड़ी को भी बरामद किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध गुरुग्राम के सेक्टर 10 थाने पर भी मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed