फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Those accused of molesting our daughters will be encountered: Nand Kishore

बेटियों के साथ छेड़छाड़ के आरोपियों का एनकाउंटर होगा : नंद किशोर

Mon, 02 Sep 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 02 Sep 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Those accused of molesting our daughters will be encountered: Nand Kishore
ककरौली। लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि छेड़छाड़ के मामले में पुलिस लापरवाह बनी हुई है। इस तरह की लापरवाही से कवाल की घटना हो चुकी है। उन्हें उम्मीद है कि छेड़छाड़ के आरोपियों का एनकाउंट जरूर होगा। अब तक सूचना मिलनी चाहिए थी कि तीन आरोपी मारे गए।
विज्ञापन

खोकनी गांव में ग्रामीणों पहुंचे विधायक ने कहा कि आरोपियों के गांव के लोगों को अब तक आकर माफी मांग लेनी चाहिए थी। पुराने समय में अगर कोई मामला होता था, तो बुजुर्ग ऐसे ही निबटाते थे। एक सप्ताह के अंदर घटना से जुड़ा एक-एक आरोपी गिरफ्तार हो जाना चाहिए। पुलिस किसी किसान संगठन के दबाव में न आए। ऐसे लोग केवल टोल माफ करवाने के लिए ही यूनियन का सहारा ले रहे हैं। आज इस बेटी के साथ हुआ है। कल उनकी बेटी का भी नंबर आ सकता है।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बारूद के ढेर पर बैठा है। हम झगड़ा नहीं चाहते और गरीब-अमीर में भेद नहीं करते। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करें। अगर लापरवाही बरती गई तो लाखों लोग एकत्र होंगे। फिर आर-पार की जंग होगी। राष्ट्रीय महासभा गुर्जर अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि समाज के लिए हम किसी से भी टकराने की ताकत रखते हैं। भाजपा नेता यशपाल पंवार ने कहा कि परिजन बच्चों के झगड़े को सुलझाने के बजाए गाड़ी में बैठे बच्चों को घेरकर उन पर लाठी डंडों से हमला किया। कानून व्यवस्था की सक्रियता के चलते बवाल होने से बचा है। मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को भी मामले से अवगत कराया जाएगा। पंचायत में दरियाबाद, खरपौड़, दरियापुर, मीरावाला, गंगदासपुर, कासमपुर खोला, बेहड़ा सादात, चौरावाल समेत अन्य गांव के लोग शामिल हुए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, जोगेंद्र गुर्जर, सतेंद्र, हरीश चौधरी, अमित, जयवीर, संदीप, विपिन, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed