फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   This year the Sadaqa-e-Fitr of a man is fixed at Rs.36

इस वर्ष एक आदमी का सदका-ए-फितर 36 रुपये तय

Sat, 23 Apr 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
This year the Sadaqa-e-Fitr of a man is fixed at Rs.36
ईदगाह वक्फ कमेटी की बैठक में विचार विमर्श करते पदाधिकारी व सदस्य - फोटो : DEVBAND
इस वर्ष एक आदमी का सदका-ए-फितर 36 रुपये तय
विज्ञापन

देवबंद। ईदगाह वक्फ कमेटी की बैठक में कमेटी सदस्यों ने दारुल उलूम से लिए फतवे के आधार पर इस वर्ष एक आदमी का सदका-ए-फितर 36 रुपये होने का एलान किया है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 7.30 बजे अदा कराई जाएगी। कमेटी में तीन नए सदस्यों को भी शामिल किया गया है।
शनिवार को दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम व ईदगाह वक्फ कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सुफियान कासमी के आवास पर आयोजित हुई कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी के इंतकाल होने के चलते इस वर्ष ईदगाह में मौलाना सुफियान कासमी ईद की नमाज अदा कराएंगे। बैठक में तीन नए सदस्यों को कमेटी में लिया गया है। जिसमें अब्दुल मन्नान, कलीम हाशमी और फहीम अख्तर शामिल हैं। कमेटी ने ईदगाह में नमाज के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति के लिए एक पत्र अधिकारी को भेजे जाने का भी निर्णय लिया है। कमेटी सदस्यों ने ईद की नमाज के लिए ईदगाह के आसपास व्यवस्था कराए जाने को लेकर नगर पालिका चेयरमैन को एक पत्र भी भेजा है। इस दौरान अनस सिद्दीकी, डॉ. अनवर सईद, तहसीन खां, इनाम कुरैशी, सईद अहमद अंसारी, उमैर उस्मानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्या होता है सदका-ए-फितर
देवबंद। गरीबों को ईद की खुशी में बराबर शामिल करने के उद्देश्य से सदका-ए-फितर निकाला जाता है। सदका-ए-फितर उस व्यक्ति पर वाजिब होता है जो मालदार हो। लेकिन अगर कोई व्यक्ति हैसियत न होने के बावजूद सदका-ए-फितर अदा करता है तो उसको अल्लाह सवाब से मालामाल करेगा। अल्लाह का हुक्म है कि ईद की नमाज से पूर्व सदका-ए-फितर अदा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed