फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   This is the victory of work and development: Kapil Dev Aggarwal

यह काम और विकास की जीत है: कपिलदेव अग्रवाल

Sun, 06 Dec 2020 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
This is the victory of work and development: Kapil Dev Aggarwal
एमएलसी की दोनों सीटों पर जीत का जश्न मनाते भाजपाई - फोटो : MUZAFFARNAGAR
यह काम और विकास की जीत है: कपिलदेव अग्रवाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमएलसी शिक्षक और स्नातक सीट पर भाजपा की मिली जीत पर यहां भाजपाइयों ने जश्न मनाया। शिव चौक पर एकत्र होकर मिठाई बांट कर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। जश्न में शामिल सूबे के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि एमएलसी चुनाव के परिणाम ने जता दिया कि जनता का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम पर विश्वास कायम है। राज्यमंत्री ने कहा कि यह जीत काम और विकास की जीत है।
मेरठ-सहारनपुर खंड के विधान परिषद चुनाव में शिक्षक पद पर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट पर दिनेश गोयल की जीत पर भाजपाइयों ने शनिवार को जश्न मनाया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शिव चौक पर एकत्र होकर जीत पर जश्न मनाया। कपिल देव अग्रवाल और विजय शुक्ला ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूूजा अर्चना की। इसके बाद मिठाई बांट कर भाजपाइयों ने अपनी खुशी का इजहार किया। राज्यमंत्री ने कहा कि यह जीत काम और विकास की जीत है। इस जीत ने मुख्यमंत्री योगी के हाथों को मजबूत बनाने का काम किया है। यह एतिहासिक जीत भाजपा संगठन के संघर्ष का परिणाम है। चुनाव में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट रहा और सभी ने मिलकर काम किया। इसी प्रकार कार्यकर्ताओं के संघर्ष के सहारे भाजपा 2022 के चुनाव में फिर से सत्ता में लौटेगी। जश्न मनाने वालों में श्रीमोहन तायल, संजय मित्तल, रमेश खुराना, संजय गर्ग, विशाल गर्ग, सुधीर खटीक, सुखदर्शन सिंह बेदी, रेणू गर्ग, सुषमा पुंडीर, अतुल सैनी, अचिंत मित्तल, रोहिल वाल्मीकि, पवन छाबडा, राजेश पराशर, डॉ अशोक गर्ग, बिजेंद्रपाल, देशबंधु तोमर आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

एमएलसी की दोनों सीट जीतने पर मनाया जश्न
चरथावल। एमएलसी शिक्षक सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट पर दिनेश गोयल की एतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय पर ढोल नगाड़ों पर झूमते हुए उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में करीब पांच दशक बाद एक शिक्षक गुट का वर्चस्व टूटा है। इससे पहले भूमि विकास बैंक के चुनाव में पूरे प्रदेश में भगवा लहर चली और लखनऊ में शिवपाल यादव को दशकों बाद हार का स्वाद चखना पड़ा। इस मौके पर नामित सदस्य मिथुन त्यागी, दिनेश वर्मा, तरुण त्यागी, सभासद के पति अनुज गर्ग, राजेंद्र बाल्मीकि, डा. विपिन त्यागी, प्रदीप सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed