फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   This carelessness is not good, it is necessary to protect the vaccine

ये बेफिक्री ठीक नहीं, जरूरी है टीके की सुरक्षा

Tue, 16 Nov 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
This carelessness is not good, it is necessary to protect the vaccine
ये बेफिक्री ठीक नहीं, जरूरी है टीके की सुरक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण तेज कर दिया है। लेकिन जिले में सात लाख लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इन लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए एक भी डोज नहीं लगवाई है। दोनों आयु वर्ग के लोगों को मिलकर अभी तक सिर्फ 65 प्रतिशत के लोगों ने कोरोना वैक्सीनेशन कराया है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 139 केंद्रों पर टीकाकरण कराया। सबकी जिम्मेदारी से ही सुरक्षा घेरा बन सकेगा। इसलिए यह जरूरी है कि अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें और टीकाकरण जरूर कराएं।
अब तक इस तरह हुआ टीकाकरण
आयु वर्ग लक्ष्य प्रथम डोज दूसरी डोज
45 से ऊपर 645468 512808 317612
18 प्लस 1349843 750605 195347
18 प्लस वाले सिर्फ 56 प्रतिशत
18 साल से अधिक उम्र के सिर्फ 56 प्रतिशत युवाओं ने ही कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाया है। दूसरी डोज क प्रतिशत तो सिर्फ 26 ही है। जाहिर है कि युवाओं का रुझान कम दिख रहा है।
विज्ञापन

कैंप लगवाने चाहते हैं तो यहां करें कॉल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोई भी सामाजिक संस्था, विद्यालय, संगठन, समुदाय व हाउसिंग सोसायटी कोरोना टीकाकरण में सहयोग करने के लिए कैंप लगवाना चाहते हैं तो स्वास्थ्य विभाग के मोबाइल नंबर 9897665943 व 9634092094 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। ऐसे लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरा सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमजन बनें सहयोगी : संजीव बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि कोरोना से बचाव का टीकाकरण सभी को कराना चाहिए। यह बेहद जरूरी है। सरकार आमजन के लिए सजगता से कार्य कर रही है। सभी लोगों के सहयोग से कोरोना को हराया जाएगा।
हर व्यक्ति निभाएं अपनी जिम्मेदारी : डीएम
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को टीकाकरण कराकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यह अभियान आमजन के लिए ही है। अगर सभी टीकाकरण करा लेंगे तो इससे सभी लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा हो सकेगी।
तीसरी लहर को रोकना है : सीएमओ
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने कहा कि तीसी लहर को रोकने के लिए कोरोना टीकाकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है, यदि सभी लोग कोरोना टीकाकरण करा ले तो यह तीसरी लहर को रोकने में यह एक बड़ा कदम होगा।

बेहद जरूरी है यह टीका : शहर काजी
शहर काजी तनवीर आलम ने कहा कि टीकाकरण बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देेशों का पालन करना चाहिए। दो लहर की विभीषिका लोग देख चुके हैं, इसलिए यह जरूरी हैं कि अपना अधिक से अधिक बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed