फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thirty lakhs cheated from advocate in the name of conducting Hajj

Muzaffarnagar News: अधिवक्ता सहित छह परिजनों को हज कराने के नाम पर तीस लाख ठगे

Sun, 29 Oct 2023 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Thirty lakhs cheated from advocate in the name of conducting Hajj
मुजफ्फरनगर। खालापार निवासी दो सगे भाइयों ने अपने दो अन्य साथियों की मदद से अधिवक्ता व उनके पांच अन्य परिजनों को हज कराने के नाम पर तीस लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


मोहल्ला सरवट निवासी अधिवक्ता शादाब ने सिविल लाइन थाने में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उनके एक रिश्तेदार ने खालापार निवासी दो सगे भाइयों आबाद कुरैशी व भूरा कुरैशी से मुलाकात कराई थी। दोनों भाइयों ने उन्हें पांच लाख रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से हज पर भेजने की बात कही थी। इस खर्च में हज कराने से लेकर खाने व होटल में ठहरने का खर्च भी शामिल था। दोनों भाइयों की बातों में आकर उन्हें छह लाख रुपए एडवांस दे दिए। दोनों से पीडि़त व उसकी पत्नी, बड़े भाई शहजाद व उसकी पत्नी, फुफेरे भाई मोहम्मद आमिर व उसकी पत्नी को भेजना तय किया गया था।
विज्ञापन

20 जून 2023 को दोनों भाइयों ने हज के लिए टिकट दे दिए। आरोप है कि दोनों आरोपी भाई उन्हें टूरिस्ट वीजा पर हज के लिए ले जा रहे थे। यह नियम के खिलाफ है। पता चलने पर एयरपोर्ट पर इसका विरोध जताया तब आरोपी भूरा ने आश्वासन देकर कहा कि वहां पर उसकी सेटिंग है। वह चिंता न करें वह लोग सभी को हज करा देगा। मक्का पहुंचने पर आरोपी भूरा ने होटल के बजाए एक मकान में ठहराया। इतना ही नहीं, आरोपी भूरा उन्हें कार में मक्का से हज कराने के लिए मीना ले गया। आरोप है कि मीना में भूरा उन सभी को एक पुल के नीचे हज के लिए फर्जी बिल्ले और कड़े देकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पता चलने पर वहां की पुलिस उनके पीछे लग गई। किसी तरह वहां से बचकर वह सभी अपने खर्चे पर हज करने पहुंचे। दोनों आरोपियों ने उन्हें वापस लौटने पर उनके रुपये देने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी दोनों भाइयों व उनके दो अन्य मददगार साथियों के खिलाफ तीस लाख की ठगी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed