फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thieves stole two bags from Fortuner car of BJP MLC Vandana Verma in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: भाजपा एमएलसी की फॉर्च्यूनर से दो कीमती बैग चोरी, फरार हुए चोर, पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप

Thu, 26 Oct 2023 05:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Oct 2023 05:51 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : भाजपा एमएलसी की फॉर्च्यूनर गाड़ी से दो कीमती बैग चोरी कर लिए गए। बैग चोरी करने के बाद चोर फरार हो गए। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Thieves stole two bags from Fortuner car of BJP MLC Vandana Verma in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एमएलसी वंदना वर्मा की गाड़ी से दो युवकों ने दो बैग चोरी कर लिए। बैग में हजारों की नगदी, कीमती कागजात व विधान परिषद का परिचय पत्र रखा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानसठ ब्लाक के गांव कुतुबपुर निवासी भाजपा एमएलसी वंदना वर्मा व उनके पति अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर मुजफ्फरनगर किसी काम से आए थे। वे अपनी गाड़ी को महावीर चौक के पास चौधरी चरण सिंह मार्केट के बाहर खड़ी करके चले गए थे। गाड़ी में चालक बैठा हुआ था। कुछ देर बाद दो युवक चालक के पास आए और चालक से कहा कि उनकी गाड़ी से मोबिल ऑयल निकल कर सड़क पर गिर रहा है। तब चालक गाड़ी से उतरकर बाहर आया और गाड़ी को देखने लगा। इसी बीच मौका पाकर दोनों युवक गाड़ी में रखे दो बैग चोरी कर फरार हो गए।

विज्ञापन

वहीं, काफी देखने के बाद भी जब चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया तो वह अपनी सीट की तरफ चला और दोनों युवकों को तलाशने लगा लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला। चालक की निगाह गाड़ी में सीट पर पड़ी तो उसे वहां रखे दो बैग गायब मिले। दोनों बैगों में 35 हजार नगद रुपये, एटीएम कार्ड व अन्य कीमती कागजात, टॉप्स व विधान परिषद का परिचय पत्र रखा था।

यह भी पढ़ें: CM Yogi in Baghpat: सीएम योगी ने 256 किलो के घंटे का किया लोकार्पण, मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

यह जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने जांच-पड़ताल की। एमएलसी के पति मुदित वर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एमएलसी वंदना वर्मा ने घटना की पुष्टि कर बताया कि दोनों बैग मिल गए है। चोरों ने वहलना के पास बैग फैंक दिए थे।

यह भी पढ़ें: UP: बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को चुकानी होगी कीमत, पढ़िए! CM योगी के भाषण की 10 बड़ी बातें

गौरतलब है कि एमएलसी वंदना के पति मुदित वर्मा आवास वित्तीय निगम के पूर्व चेयरमैन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed