{"_id":"5e3efd8e8ebc3ee5bc0e30e2","slug":"thieves-run-away-after-chasing-police-khatauli-news-mrt4679710164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पीछा करने पर चोर पशु छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पीछा करने पर चोर पशु छोड़कर भागे
विज्ञापन

मंसूरपुर। चोरी के पशुओं को बेचने के लिए ले जा रहे चोर पुलिस को देख कर कैंटर में भरे पशुओं को छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने पशुओं को गांव पुरबालियान में ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
पुलिस के मुताबिक कुछ पशु चोर हिसार हरियाणा से चार कटिया व दो भैंस चोरी कर बेचने के लिए ले जा रहे थे। हरियाणा पुलिस चोरों के पीछे लगी हुई थी। शनिवार शाम को जैसे ही पशुओं से भरा कैंटर पुरबालियान के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहीं हरियाणा पुलिस की जीप को देखकर चोर पशुओं से भरा कैंटर छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल कैंटर में बड़े पशुओं को गांव पुरबालियान में ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया हैं। रविवार को हरियाणा से पशु मालिकों को बुलाकर पशुओं को उन्हें सौंप दिया जाएगा।