दुकानदारों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने कस्बे के बाजार में अभियान चलाकर सब्जी, फल व परचून के दुकानदारों तथा उनके यहां काम करने वाले लड़कों की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई। परचून की दुकानों के बाहर दुकानदार का व्हाट्सएप नंबर चस्पा करवाया। कस्बे के बाजार व सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज करवाया गया।
नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी व अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने कस्बे में अभियान चलाकर सभी दुकानदारों की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सभी दुकानों के दुकानदारों तथा उनके यहां काम करने वालों लड़कों की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई गई। बाजार व दुकानों को सैनिटाइज करवाया गया। उन्होंने बताया कि दुर्गा मेडिकल स्टोर पर स्टोर का मालिक व सेल्समैन कोई भी मास्क लगाए हुए नहीं मिला। उन्हें अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि परचून की दुकानों के बाहर दुकानदार का व्हाट्सएप नंबर इस कारण चस्पा करवाया गया है कि उस नंबर पर अपनी मांग भेजने पर ग्राहक के घर सामान की होम डिलीवरी करवाई जा सके।