फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thermal scanning of passengers at railway station

रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग

Sun, 22 Mar 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Thermal scanning of passengers at railway station
नगर के रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्केनिगं के लिए कतरबद्व खडे कोच्चिवली एक्सप्रेस के यात्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों की हुई थर्मल स्कैनिंग
विज्ञापन

मुजफ़्फरनगर। कोरोना वायरस को लेकर रेलवे स्टेशन पर देश के दूसरे प्रांतों से आने वाले मुसाफिरों की थर्मल स्कैनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग के चार सदस्यों की टीम ने मुख्य गेट पर ट्रेन से उतरने वाले प्रत्येक यात्री की जांच कर उन्हें बाहर निकलने दिया।
कोरोना वायरस को लेकर देशभर में सभी ट्रेनों का संचालन रेलवे द्वारा 31 मार्च तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर रविवार को लंबी दूरी की केवल वे ही ट्रेनें पहुंची, जो ट्रेनों का लॉकडाउन होने से पहले ही मुसाफिरों को लेकर रवाना हो चुकी थीं और बीच सफर में थीं। रविवार शाम तक रेलवे स्टेशन पर केवल चार ट्रेनें आईं, जिनमें मुंबई बांद्रा एक्सप्रेस, योगा एक्सप्रेस, कोच्चीवली एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों से जो यात्री मुजफ्फरनगर पहुंचे, उनकी स्टेशन के मुख्य गेट पर ही थर्मल स्कैनिंग की गई। एहतियातन सभी मुसाफिरों को रेलवे स्टेशन के एक ही गेट से बाहर निकाला गया। मुसाफिरों की थर्मल स्कैनिंग करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ एमपी सिंह के साथ ही प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार और कुलदीप शामिल रहे। टीम ने रेलवे स्टेशन पर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों की भी थर्मल स्कैनिंग के जरिये जांच की। जीआरपी एसआई भीखचंद के नेतृत्व में जीआरपी के जवान भी स्टेशन पर तैनात रहे।
विज्ञापन

98 डिग्री तापमान स्वस्थ, इससे अधिक पर जांच
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग करने वाली टीम के मुखिया डॉ एमपी सिंह ने बताया कि मुसाफिरों का 98 डिग्री तापमान नॉर्मल की श्रेेणी में आता है। यदि मुसाफिर के शरीर का तापमान इससे अधिक है तो मामला संदिग्ध हो जाता है। ऐसे मुसाफिर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर उसकी पूरी जांच कराई जाएगी। हालांकि शाम तक ऐसा कोई भी मुसाफिर स्टेशन पर नहीं मिला, जिसके शरीर का तापमान 98 डिग्री से अधिक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

नगर के रेलवे स्टेशन पर थर्मल  स्केनिगं के लिए कतरबद्व  खडे कोच्चिवली एक्सप्रेस के यात्री।

नगर के रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्केनिगं के लिए कतरबद्व खडे कोच्चिवली एक्सप्रेस के यात्री।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed