फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be tight security on festivals, riot control rehearsals done

त्योहारों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, किया गया दंगा नियंत्रण रिहर्सल

Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
There will be tight security on festivals, riot control rehearsals done
एसएसपी सहित सभी अधिकारियों ने शहर में पैदल गश्त किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले भर में एसएसपी के आदेश पर दंगा नियंत्रण रिहर्सल किया गया। त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर जिले में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। शाम के समय शनिवार को एसएसपी सहित सभी अधिकारियों ने शहर में पैदल गश्त किया। दोपहर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ईदगाह का सुरक्षा के मद्देनजर निरीक्षण भी किया।

त्योहार शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और खुफिया विभाग अलर्ट है। शनिवार को एसएसपी विनीत जायसवाल के आदेश पर जिले में थाना पुलिस ने दंगा नियंत्रण रिहर्सल किया। फक्करशाह चौक पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट अनूप सिंह ने पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी प्वाइंट बताए। उन्हें सतर्क होकर ड्यूटी करने को कहा। उधर, एसएसपी के आदेश पर सभी मस्जिदों, ईदगाह, चौराहों, मिश्रित व मुस्लिम आबादी के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शाम के समय एसएसपी, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप सिंह आदि अधिकारियों ने शहर के शिव चौक, भगत सिंह रोड, ईदगाह, खालापार, मीनाक्षी चौक पर पैदल गश्त किया। पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के लोगों से ईद का पर्व शांति पूर्वक मनाने की अपील की। एसएसपी ने ईदगाह का सुरक्षा के तहत निरीक्षण भी किया। शहर कोतवाली सहित कई थानों में शांति समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed