फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be relief from the construction of contact road

सड़क निर्माण की लोगों को सौगात मिलेगी

Sat, 05 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
There will be relief from the construction of contact road
संपर्क मार्ग के निर्माण होने से मिलेगी राहत
विज्ञापन

सिखेड़ा। क्षेत्र के लोगों को सड़क निर्माण की सौगात मिलने वाली है। गांव निराना से भिक्की के रास्ते भंडूरा से जटमुझेड़ा तक जाने वाला मार्ग जल्द ही बनने जा रहा है। राहगीरों को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब उनके लिए संपर्क मार्ग बनने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल जाएगी। बसपा नेता पुष्पांकर पाल भिक्की ने बताया कि प्रधानमंत्री योजनांतर्गत निराना से भिक्की व भंडूरा से निकलकर जटमुझेडा तक का मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बरसात के कारण पानी भरने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब इस मार्ग का नवनिर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस मार्ग के निर्माण के लिए योजना पास हो गई है। जल्द ही इस मार्ग को प्रधानमंत्री की योजनांतर्गत करीब पौने चार मीटर चौड़ी सड़क निर्माण आरंभ किया जाएगा । विभागीय जूनियर इंजीनियर अकलेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री की योजनांतर्गत करीब तीन मीटर से पौने चार मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed