फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be no cut in the city, farmers will get full power: Balyan

शहर में नहीं लगेगा कट, किसानों को मिलेगी पूरी बिजली : बालियान

Tue, 06 Jun 2023 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
There will be no cut in the city, farmers will get full power: Balyan
विकास भवन सभागार में बैठक  लेते केद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान।
- विकास भवन में विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ किया मंथन
विज्ञापन


- शहर में बिजली के फॉल्ट ठीक करने के लिए तय किया गया समय





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में बिजली कट नहीं लगने चाहिए। किसानों निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले। किसानों और आमजन की समस्याओं को गंभीरता सुनकर उनका समाधान किया जाए।

विकास भवन सभागार में केंद्रीय मंत्री ने विद्युत निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर में बेवजह के दिनभर कट नहीं लगने चाहिए। अगर कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है तो शटडाउन के लिए सुबह नौ से दस और शाम को पांच से छह बजे के बीच का समय तय किया जाएं। इससे आमजन परेशानी से बच सकेगा। देहात क्षेत्र में किसानों को कम से कम 10 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। पर्याप्त बिजली उपलब्ध है, ऐसे में बेवजह कट से किसान परेशान होते हैं।
विज्ञापन


डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि अधिकारी बिजली आपूर्ति की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान करें। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



टाउनहॉल बिजलीघर के दोहरीकरण की तैयारी

शहर के टाउनहॉल स्थिति बिजलीघर के दोहरीकरण की तैयारी है। इसके लिए करीब तीन सौ मीटर जगह की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ हेमराज सिंह से जगह उपलब्ध कराने के लिए बात की है। जगह मिली तो जल्द ही बिजलीघर का दोहरीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed