फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be a triangular contest in the district bar

जिला बार में त्रिकोणीय होगा मुकाबला

Sun, 19 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
There will be a triangular contest in the district bar
जिला बार में त्रिकोणीय होगा मुकाबला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के चुनाव में इस बार अध्यक्ष और महासचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन गए हैं। नाम वापसी के बाद स्थिति साफ हो गई है। मतदान 22 दिसंबर को होगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनमें अध्यक्ष पद पर प्रेमदत्त, वसी अंसारी, सुरेंद्र कुमार शर्मा के बीच मुकाबला होगा। महासचिव पद पर अनुराग सिंह, ब्रजबंधु सैनी और सुरेंद्र कुमार मलिक के बीच सीधी मुकाबला होगा। इसी तरह वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के लिए देवेंद्रदत्त, निश्चल त्यागी, यशपाल सिंह मैदान में रह गए है। कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक कुमार, राजेश कुमारी, शशिप्रभा, श्रवण कुमार मोघा डटे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष 15 वर्ष से अधिक की प्रेक्टिस के दो पदों के लिए अखिलेश गौतम, धर्मसिंह, पंकज शर्मा, भूपेंद्र सिंह बालियान, महेश पालीवाल, विनय कुमार पंवार मैदान में है। उपाध्यक्ष दो पदों के लिए अरुण धारिवाल, अमित कुमार सैनी, ताहिर अली, सनसवीर बालियान, साजिद अली चुनाव में है।
विज्ञापन

सहसचिव के तीन पदों के लिए अब्दुल हक, अमित मैनी, अजय कुमार शर्मा, कमल कृष्ण गुप्ता, पंकज पाल, शौकीन, सुनीता देवी मैदान में है। वरिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए अमित जैन, अनुराग, अरविंद शर्मा, उदयपाल, नरेंद्र सिंह कश्यप, नुसरत आरा, अहतेशाम, रमेशचंद, राजीव जैन, रविंद्र सिंह मोघा, सौ सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुदेश कुमार, हसीन हैदर जैदी मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए अवनीश कुमार, अंजलि सैनी, कुलदीप सिंह, नईम चौधरी, मोहिनी, तहनूर, आसिफ खान, रूबिना अंजुम, शालू, सचिन कुमार, सलमा प्रवीन, सौरभ कुमार, सरफराज अहमद मैदान में है। मतदान 22 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed