फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be a historic victory of the alliance in Khatauli: Rajpal Balyan

खतौली में गठबंधन की एतिहासिक जीत होगी : राजपाल बालियान

Fri, 25 Nov 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
There will be a historic victory of the alliance in Khatauli: Rajpal Balyan
गठबंधन के नेताओं ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर मांगे वोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सपा-रालोद गठबंधन नेताओं ने खतौली उप चुनाव के लिए जनसंपर्क किया। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि खतौली में गठबंधन की जीत होगी। भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है।
शुक्रवार को क्षेत्र के रतनपुरी, मुजाहिदपुर समेत अन्य गांवों में जनसंपर्क के दौरान बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ समाज को तोड़ने की बात हो रही है। लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है। भाजपा नेता विकास की बात नहीं करते। जनप्रतिनिधियों के साथ भी भेदभाव किया जा रहा है। जिले की जनता भाजपा की हकीकत समझ गई है।
विज्ञापन

रालोद के शादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी ने नंगला, बेहड़ा, सिखेड़ा, मंदौड़ में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि खतौली की हवा बदल चुकी है। जनता भाजपा के झूठे वादों से परेशान हैं। उप चुनाव में यहां पर गठबंधन की जीत होगी। उनके साथ कृष्णपाल चेयरमैन, मानव चौधरी, सतीश बालियान, सुधीर भारतीय, अजीत राठी, राजीव कुमार, सहेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक ने भी खतौली क्षेत्र में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश का विकास कराने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed