फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be a direct contest between BJP and RLD candidate in Jansath.

जानसठ में भाजपा और रालोद प्रत्याशी में सीधा मुकाबला होगा

Sat, 10 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
There will be a direct contest between BJP and RLD candidate in Jansath.
जानसठ। ब्लॉक जानसठ में ब्लाक प्रमुख पद के लिए आज भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह और रालोद प्रत्याशी सरदार मेजर सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा। सपा प्रत्याशी योगेश गुर्जर ने रालोद प्रत्याशी को समर्थन कर दिया है जबकि निर्दलीय प्रत्याशी रेशुद्दीन ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। फिलहाल तीन नामांकन पत्र रह गए हैं, जबकि सपा प्रत्याशी अब चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन

जानसठ ब्लॉक में शनिवार को 123 बीडीसी सदस्य अपना मत देकर भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह और रालोद प्रत्याशी सरदार मेजर सिंह के भाग्य का फैसला करेंगे। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह को हराने के लिए कचहरी में रालोद और सपा नेताओं की बैठक हुई। बैठक में सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, गोल्डी अहलावत, हारुन तथा रालोद से प्रदेश के प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रालोद प्रत्याशी को जिताया जाए, इसके बाद सपा प्रत्याशी योगेश गुर्जर से रालोद प्रत्याशी को समर्थन दिलाया गया। दोनों पार्टियों के नेताओं के समर्थन के बाद अब सिर्फ रालोद प्रत्याशी सरदार मेजर सिंह ही चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी रेशुद्दीन ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed