{"_id":"5ef23c368ebc3e42fe276794","slug":"there-was-complete-lockdown-in-sikheda-town-khatauli-news-mrt4878505111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णतया लॉकडाउन रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णतया लॉकडाउन रहा
विज्ञापन
सिखेड़ा कस्बे में पूर्ण लॉकडाउन रहा
मुजफ्फरनगर, सिखेड़ा । जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के आदेश पर मंगलवार को बाजार बंदी की घोषणा की गई थी, जिसके चलते पूर्ण लॉकडाउन रहा और बाजारों की सड़कें सुनसान पड़ी रही। पुलिस ने सड़कों पर वाहनों को भी नहीं चलने दिया। हालांकि पानीपत खटीमा राजमार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा।
जनपद में कोरोना पॉजिटिव के मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर डीएम ने सोमवार को घोषणा की थी कि मंगलवार को बाजार बंदी रहेगी। पुलिस ने सोमवार शाम अनाउंसमेंट करके दुकानदारों को पूर्णतया लॉकडाउन करने की चेतावनी दी थी। प्रशासन का मकसद था कि सप्ताह में दो दिन पूर्ण लॉकडाउन से कोरोना महामारी से लोगों को बचाया जा सकता है। इसलिए रविवार और मंगलवार को पूर्णतया लॉकडाउन करने के लिए डीएम ने आदेश दे दिए हैं। क्षेत्र