{"_id":"63655f617aaf504d0b2b5f19","slug":"there-was-an-influx-of-faith-in-khatu-shyam-s-trail-journey-muzaffarnagar-news-mrt6122348186","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाटू श्याम की निशान यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटू श्याम की निशान यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Sat, 05 Nov 2022 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
नगर में खाटू श्याम की निशान यात्रा में नाचते श्रद्वालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भगवान श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के मौके पर निशान यात्रा निकाली गई। शिव चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नई मंडी स्थित गणपति धाम मंदिर पर यात्रा का श्रद्घापूर्वक समापन हुआ। सबसे आगे 25 फीट ऊंचा निशान आकर्षण का केंद्र बना रहा।
श्री गणपति धाम ट्रस्ट समिति के खाटू श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निशान यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु हाथों में धार्मिक झंडे लेकर निशान यात्रा में शामिल हुए। निशान यात्रा शिव चौक पर पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुई। यात्रा शिवचौक से झांसी रानी चौक, टाऊन हॉल रोड, मदन स्वीट्स, भोपा पुल, गऊशाला रोड, पीठ बाजार, बिंदल बाजार, स्वीट्स कॉर्नर, डाकखाना रोड से होकर निकाली गई। कई स्थानों पर फूलों की वर्षा हुई। मंदिर परिसर में भारी भीड़ के चलते पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाए। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल, रजत गोयल, भीमसेन कंसल, अनिल गोयल, जेपी, कैलाश चंद, सोम प्रकाश कुच्छल, अंबरीश सिंघल, बिजेंद्र कुमार, विकास अग्रवाल, रजत राठी, नीरज गोयल, शशांक राणा, अमित गोयल, नवनीत गुप्ता, नवीन अग्रवाल, प्रतीक कंसल, शुभम तायल, अंकित अग्रवाल, अग्रिम सिंघल आदि रहे।