फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There was an argument over the theft of shoes, there was a fight in Valime

जूते चुराई को लेकर हुई थी कहासुनी, वलीमें में हुई मारपीट

Tue, 17 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
There was an argument over the theft of shoes, there was a fight in Valime
जूते चुराई को लेकर हुई थी कहासुनी, वलीमें में हुई मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। निकाह के दिन जूते चुराई की ररुम पर हुई कहासुनी वलीमे के दिन मारपीट में बदल गई। लडक़ी पक्ष की लडक़े पक्ष के साथ मारपीट हुई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। लडक़े पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर देकर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शेखपुरा निवासी मौहम्मद यासीन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके भतीजे शाकिब का निकाह इस्लामनगर खतौली निवासी मकसूद की पुत्री के साथ 12 मई को हुआ था। निकाह में जूते चुराई की रस्म में दोनों पक्षों के बीच मतभेद हो गया था। दुल्हन के भाईयों ने देख लेने की धमकी दी थी। आरोप है कि वलीमे के दिन दुल्हन के भाई कार्यक्रम में पहुंचे और लाठी, डन्डों सहित धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें सलमान व आशु गंभीर घायल हो गए। शोर शराबे की आवाज पर वलीमे में शामिल लोगों ने उनकी जान बचाई। दोनों को कस्बे में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते सलमान को मेरठ रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed