फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There was a traffic jam after the exam was over, pedestrians were troubled

Muzaffarnagar News: परीक्षा छूटने के बाद लगा जाम, पैदल राहगीर परेशान

Sun, 07 Sep 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
There was a traffic jam after the exam was over, pedestrians were troubled
परीक्षा छूटने के बाद लगा जाम फोटो सोशल मीडिया
मुजफ्फरनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा छूटने के बाद नगर में जाम के हालात बन गए। आर्य समाज रोड पर तो पैदल चलने में भी परेशानी हुई। यहां पर दोपहिया व चौपहिया वाहन रेंगने की हालत में चले। यातायात पुलिस को व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर में शनिवार को जनपद संभल, अमरोहा, सहारनपुर, दिल्ली से लगभग बीस हजार अभ्यर्थी पीईटी की परीक्षा देने के लिए आए थे। परीक्षा पाली में संपन्न हुई। अभ्यर्थियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके मद्देनजर नगर के सभी चौराहों पर यातायात पुलिस सुबह से ही तैनात हो गई थी।
विज्ञापन

महावीर चौक पर सिविल लाइन थाना पुलिस की डयूटी यातायात पुलिसकर्मियों के साथ लगाई गई थी। सभी को यातायात व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। काफी अभ्यर्थी परीक्षा छूटने के बाद आर्य समाज रोड से होकर महावीर चौक व जानसठ वाले पुल से होकर अलमासपुर रोड से गए। इस दौरान जाम के हालात बन गए थे। पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed