{"_id":"611021568ebc3e7a57181327","slug":"there-was-a-ruckus-in-the-reception-program-of-the-regional-general-secretary-of-the-bjp-muzaffarnagar-news-mrt5510554168","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री के स्वागत कार्यक्रम में बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री के स्वागत कार्यक्रम में बखेड़ा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रूपेंद्र सैनी के स्वागत कार्यक्रम में रविवार को बखेड़ा हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर एक सभासद के फोटो लगे बैनर पर आपत्ति जताते हुए हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बैनर पर लगे सभासद के पिता सपा में शामिल हो गए हैं। उसके नगर अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होने पर भी नाराजगी जताई। क्षेत्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर शांत किया।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पद पर नियुक्त किए गए पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी के सम्मान में रविवार को कस्बे के एक स्कूल में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर लगे एक बैनर पर कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बैनर जिस सभासद का है, उसके पिता गत दिवस ही लखनऊ में सपा में शामिल हो गए हैं। इसके चलते सभासद की निष्ठा भी सवालों के घेरे में है। कार्यकर्ताओं ने उक्त सभासद के खतौली के भाजपा नगर अध्यक्ष पद की दौड़ में भी शामिल होने की बात कहते हुए इस पर भी नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय महामंत्री रूपेंद्र सैनी से उक्त सभासद के बैनर को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने और इस संबंध में हाईकमान को अवगत कराते हुए उसे नगर अध्यक्ष न बनाए जाने की मांग की। इस पर रूपेंद्र सैनी ने नाराज कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान भाजपा नेता अमित जैन, उमेश कुमार, मदन छाबड़ा, मोनू मंगवानी, सुभाष गुप्ता, चंचल भूटानी, गुरुदत्त अरोरा, रवि ग्रोवर, सुंदर धारीवाल, प्रताप वाल्मीकि, अमित त्यागी, अनुज सहरावत, रोहित, मुकेश चंदेल, मनोज सैनी, अश्वनी और कंवरसेन जैन आदि मौजूद रहे।