फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There was a lot of uproar over the death of a woman

महिला की मौत पर खूब बरपा हंगामा

Sat, 27 Mar 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of uproar over the death of a woman
कमरूद्दीन नगर गांव में मृतका महिला की ससुराल वालों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महिला की मौत पर खूब बरपा हंगामा
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कमरूद्दीन नगर गांव में शुक्रवार की देर रात नशे की हालत में पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित ने अपने मामा को घटना की सूचना दी। घटना के थोड़ी देर बाद ही महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे मृत महिला के मामा सहित और उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मायके वालों ने उसके पति पर पीट-पीट कर मार डालने का आरोप लगाया है।

शामली जनपद के बलवाखेड़ी निवासी यशपाल की मौत के कारण उसकी नौ वर्ष की बेटी रजनी अपने सहारनपुर जनपद निवासी नानौता थाना क्षेत्र के गांव कातला में अपने मामा प्रवीण के यहां चली गई थी। उसके मामा प्रवीण ने रजनी की शादी बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव कमरूद्दीन नगर निवासी तेजसिंह के बेटे राधेश्याम के साथ वर्ष 2015 में की थी। आरोप है कि रजनी का पति नशेड़ी है। आरोप है कि वह शादी के बाद से ही नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था। शुक्रवार देर रात नशे की हालत में राधेश्याम ने अपनी पत्नी की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही उसके मामा प्रवीण, संजीव, महिला राजेश व बाला अन्य परिजनों के साथ उसकी ससुराल पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के मामा व परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने मृतका के पति पर पीट-पीट कर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि घटना की तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होते की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed