फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There was a lot of uproar during the counting of votes in Khatauli

खतौली में कई बार हुआ हंगामा

Sun, 02 May 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of uproar during the counting of votes in Khatauli
खतौली में मतगणना के वक्त कई बार हुआ हंगामा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए कृषि उत्पादन मंडी में बनाए गए मतगणना केंद्र पर समय से प्रत्याशी और उनके एजेंट पहुंच गए। हालांकि मतगणना कर्मचारियों के समय से न पहुंचने पर मतगणना लगभग एक घंटा देरी से शुरू की गई। मतगणना की धीमी गति को देखकर ने बार-बार चेतावनी दी, बावजूद इसके धीमी गति से काम चलता रहा। कुछ मतगणना कर्मी बीच-बीच में टेबल को छोड़कर बाहर घूमते नजर आए।
रविवार को मतगणना का काम 33 टेबलों पर एआरओ की निगरानी में एक घंटा देरी से शुरू हुआ। मतगणना केंद्र में पहुंचने से पहले पुलिस कर्मचारियों सहित मतगणना कर्मचारियों की कोविड़-19 की जांच कराई गई। पुलिस सुरक्षा में सभी को प्रवेश दिया गया। जिन गांवों की मतगणना शुरू की गई उन्हीें के एजेंटों को अंदर आने की अनुमति दी गई। जीतने वाले प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रमाणपत्र लेकर बाहर चले जाने के निर्देश दिए गए। मतगणना स्थल पर मतों को गिनते समय कई बार हंगामा भी हुआ। भूड़ क्षेत्र के प्रत्याशी के एजेंट के पास मोबाइल मिलने पर पुलिस ने फटकार लगाते हुए मोबाइल कब्जे में ले लिया। वहीं, जिला पंचायत के वार्ड 32 पर भी हंगामा करने वाले एक एजेंट को बाहर भेज दिया गया।
विज्ञापन

धीमी गति से हुई मतगणना
खतौली। छह घंटे में एक वार्ड की मतगणना किए जाने पर आरओ ने एआरओ सहित कर्मचारियों को आड़े हाथों लिया। आरओ ने चेतावनी दी कि सभी टेबल पर मतगणना करने वाले कर्मचारियों को 12 बूथों की मतगणना करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को चेताया
खतौली। बीडीओ पवन कुमार विश्वकर्मा ने काम में लापरवाही बरतने वाले दो कर्मचारियों को आडे़ हाथों लेेेते हुए कहा कि वह अपने काम पर ध्यान दे, यदि लापरवाही की गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
छह घंटे में एक बक्शा की भी नहीं हुई गिनती
खतौली। टेबल नंबर 28, 29, 30 सहित अन्य कुछ टेबलों पर छह घंटे में भी एक बक्शे में बंद मतपत्रों की गिनती न किए जाने से अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे ही गिनती हुई तो किस प्रकार से मतगणना का काम समाप्त किया जाएगा।
देरी से आए परिणाम
खतौली। मतगणना में समय अधिक लगने के कारण प्रत्याशियों के समर्थक धूप में खड़े बिलबिलाते नजर आए। मतगणना शुरू होने के लगभग छह घंटे बात परिणाम आने शुरू हुए। प्रधान पद के प्रत्याशी अपने प्रमाण पत्र आरओ से लेकर मतगणना केंद्र से बाहर निकलकर अपने समर्थकों के साथ बिना की शोर गुल के गांव को रवाना हो गए।

पुलिस व्यवस्था की चाक चौबंद
खतौली। मतगणना स्थल का मौका मुआयना करने के लिए सीडीओ आलोक यावद के अलावा एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी भी दो बार पहुंचे। उन्होंने वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों से वहां की जानकारी ली। उधर, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ राकेश सिंह, तहसीलदार पुष्करनाथ चैधरी, बीडीओ पवन विश्वकर्मा, एडीओ पंचायत योगेश्वर दत्त त्यागी व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed