फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There was a crowd of sisters in roadways buses

Muzaffarnagar News: रोडवेज बसों में बहनों की रही भीड़

Sun, 10 Aug 2025 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
There was a crowd of sisters in roadways buses
मुजफ्फरनगर। रक्षा बंधन पर्व पर सुबह से ही रोडवेज बसों में बहनों की भीड़ रही। मुफ्त यात्रा का बहनों ने खूब लाभ उठाया। किसी भी बहन को परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज बस अड्डे पर परिवहन निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों की डयूटी लगाई है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम ने बहनों व उनके एक सहयोगी को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। यह सुविधा आठ अगस्त शुक्रवार सुबह छह बजे से शुरू हो गई। जो दस अगस्त की रात बारह बजे तक चलेगी। मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए शनिवार सुबह रक्षाबंधन पर्व पर सुबह से ही बहनों का अपने एक सहयोगी के साथ रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचना शुरू हो गया था। पूरे दिन बहनों ने मुफ्त यात्रा का खूब लाभ उठाया। बसों में पूरी भीड़ रही। सीट न मिलने के कारण बुजुर्ग महिलाओं व बच्चों काे परेशानी का सामना करना पड़ा। बहनों को बस में चढ़ने व उतरने में परेशानी न हो, इसके मद्देनजर रोडवेज बस अड्डे पर परिवहन निगम के कर्मचारियों की डयूटी लगाई थी। यह कर्मचारी बहनों की मदद कर रहे थे। मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि बहनों को आने व जाने में कोई परेशानी नही होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed