{"_id":"639a0d182ee34e79ac1eeb2b","slug":"there-was-84-percent-attendance-in-the-assessment-examination-of-council-schools-muzaffarnagar-news-mrt61769871","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: परिषदीय स्कूलों की आंकलन परीक्षा में 84 प्रतिशत उपस्थिति रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: परिषदीय स्कूलों की आंकलन परीक्षा में 84 प्रतिशत उपस्थिति रही
विज्ञापन
- आईडी मैच न होने के कारण उठानी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग की आंकलन परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के 84 प्रतिशत बच्चों ने भाग लिया। कुछ बच्चों को आईडी नहीं मिल पाई और वह परीक्षा से वंचित रह गए।
जिले के 951 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आंकलन परीक्षा का आयोजन किया गया। डेढ़ घंटे की परीक्षा में कक्षा एक से तीन के छात्रों से दस प्रश्न पूछे गए। कक्षा चार और पांच के छात्रों से 15 और छह से आठ तक के छात्रों से 20 प्रश्न पूछे गए। प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन किया गया था और मिली आईडी के आधार पर परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली। जिले में पांच से छह प्रतिशत बच्चे ऐसे रह गए, जिनको आईडी नहीं मिल पाई और वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि जिले में एक लाख 68 हजार छात्र पंजीकृत है। कुल 84 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में शामिल हो पाए। इसके अलावा पुरकाजी, खतौली और बुढ़ाना में भी परीक्षा कराई गई।