फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There may be some more people involved in the murder of a child

बच्चे की हत्या में कुछ और लोग हो सकते हैं शामिल

Sun, 21 Mar 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
There may be some more people involved in the murder of a child
बच्चे की हत्या में कुछ और लोग हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में बच्चे की हत्या व दूसरे से कुकर्म का मामले में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। घटनास्थल के पास जबर सिंह के साथ कुछ और लोगों ने भी एकत्र होकर शराब पी थी। दोनों वारदात में संलिप्तता की आशंका के मद्देनजर पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं, बच्चे के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई है। उसके साथ कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि उसकी स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई है।

खतौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार साल के बच्चे के साथ गांव के ही अधेड़ ने नशे की हालत में कुकर्म किया था। ग्रामीणों ने आरोपी जबरसिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके कुछ देर बाद ही जंगल में सुबह 11 बजे से लापता कक्षा-चार के छात्र का शव मिला था, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या की गई थी। कुकर्म के मामले में जबरसिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जबकि मृत बच्चे के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में दोनों घटनाओं में जबरसिंह की संलिप्तता ही सामने आई है। जांच में पता चला है कि जिस बच्चे से जंगल में कुकर्म हुआ था, उसी स्थान के निकट दूसरे बच्चे का भी शव मिला है। घटनास्थल के पास ही जबरसिंह सहित चार अन्य लोगों द्वारा शराब पी गई थी, जिसकी पुष्टि होने के बाद उक्त चारों को भी हिरासत में ले लिया गया है। ऐसे में जबरसिंह के साथ ही कुछ अन्य लोगों के भी वारदात में शामिल होने की आशंका है। उक्त सभी लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। वहीं, बच्चे के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed