{"_id":"5dd193fc8ebc3e54e765bb90","slug":"there-is-no-arrangement-for-small-scale-in-big-markets-muzaffarnagar-news-mrt454120520","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े बाजारों में नहीं लघुशंका की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े बाजारों में नहीं लघुशंका की व्यवस्था
विज्ञापन
भगत सिहं रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े बाजारों में नहीं है लघुशंका की व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। शहर के कई बाजार ऐसे हैं, जिनमें लघु शंका की व्यवस्था ही नहीं। महिलाओं, आम आदमी को तो परेशानी होती ही है, इन स्थानों पर दुकानदारों को भी लंबा सफर तय करना पड़ता है। सबसे बुरा हाल शहर के बीचोबीच बनी सदर बाजार मार्केट का है। नईमंडी के बाजारों में तो धर्मशालाओं में बने शौचालय सहारा बने हैं। कई मार्केट ऐसी है, जिनमें शौचालय बना है तो तालाबंद है या पानी की टंकी बंद पड़ी है।
सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय और मार्केट में लघु शंका के लिए अलग से स्थल बनाए जाते हैं। शहर में कई मार्केट ऐसे हैं, जिनमें लघुशंका तक की व्यवस्था नहीं है। शहर के बीच में बनी सदर बाजार मार्केट में हॉस्पिटल और रेडीमेड कपड़े का बड़ा काम है। यहां बड़ी संख्या में बाहर से लोग आते हैं। आश्चर्य की बात यह है कि पूरे सदर बाजार में शौचालय तो छोड़िए लघुशंका के लिए भी कोई स्थान नहीं है। यहां बाजार में आने वाले महिलाएं, बच्चे तो परेशान होते ही हैं, दुकानदारों के सामने भी बड़ी समस्या है। मार्केट के पुराने दुकानदार सुभाषचंद मित्तल कहते हैं कि लघुशंका के लिए कोई स्थान नहीं होना यहां सबसे बड़ी समस्या है। कई बार मार्केट में प्रयास किया गया, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हो पाई। परेशानी यहां आने वाले सभी लोगों को है। मार्केट के ही दुकानदार प्रदीप कहते हैं कि नगर पालिका, एमडीए किसी ने भी आज तक आम जनता की इस बड़ी समस्या पर ध्यान नहीं दिया है। मार्केट के व्यापारी आकाश कहते हैं कि जब यहां की मार्केट के दुकानदार लघुशंका को लेकर परेशान होते है तो उन्हें लंबी दूरी तय करके कलेक्ट्रेट या जिला परिषद मार्केट जाना पड़ता है।
नई मंडी में भी नहीं कोई व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। शहर के बड़े बाजारों में शुमार नईमंडी तके बाजारों में भी लघुशंका और टॉयलेट के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। यहां दुकानदार और आम आदमी को बाजारों के बीच में बनी पुरानी धर्मशालाओं का सहारा लेना पड़ रहा है। इन धर्मशालाओं में शौचालय है, लोग उन्हीं का प्रयोग कर रहे हैं। सार्वजनिक रूप से यहां शौचालय नहीं बना है। एसडी मार्केट में भी शौचालय की अच्छी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
जिला परिषद मार्केट में लगा ताला
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला टीम ने भ्रमण के दौरान पाया कि जिला परिषद मार्केट में बने शौचालय में ताला लटका है। शौचालय अंदर से खराब है और पानी की टंकी में पानी नहीं आता है। लघुशंका को लेकर यहां इतनी भीड़ रहती है कि लाइन लगी रहती है, लेकिन सफाई की अच्छी व्यवस्था नहीं है। इसी के साथ झांसी की रानी के पास बने लघुशंका करने के स्थान पर इतनी दुर्गंध आती है कि आम आदमी खड़ा भी नहीं हो सकता।
रोडवेज और रेलवे स्टेशन परसफाई नहीं
मुजफ्फरनगर। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर बने लघु शंका के स्थानों पर सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। शौचालयों में पे एंड यूज की व्यवस्था है, लेकिन सुविधाएं बेहतर नहीं है।
अभिनव के शौचालयों की व्यवस्था बेहतर
मुजफ्फरनगर। शहर के महावीर चौक, कलक्ट्रेट में अभिनव संस्था द्वारा एमडीए और पालिका के सहयोग से बनाए गए शौचालयों में सबसे बेहतर व्यवस्था है। इनमें सफाई, पानी का विशेष ध्यान रखने के साथ टॉयलेट के बाहर हरियाली भी है।

बिना सार्वजनिक शौचालय का नगर का सदर बाजार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

महावीर चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला परिषद मार्किट में सार्वजनिक शौचालय पर लगा ताला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

झांसी रानी चौक पर बिना पानी का सार्वजनिक शौचालय ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR