फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is neither goon nor hooliganism in Uttar Pradesh: Naib Singh

मेरठ के लिए ... मुजफ्फरनगर - उत्तर प्रदेश में न गुंडा है न गुंडई : नायब सिंह

Tue, 16 Apr 2024 04:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 Apr 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
There is neither goon nor hooliganism in Uttar Pradesh: Naib Singh
खतौली भजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबो​धित करते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह स
- खतौली में आयोजित सामाजिक वर्ग सम्मेलन में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खतौली के एक बैंक्वेट हॉल में सामाजिक वर्ग सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के विकास और भारत की संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूरी है। 2017 में दबाए गए कमल के बटन का कमाल है कि प्रदेश में न गुंडा है न गुंडई है।
भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि 2014 में जब हम पहली बार सांसद बने तो बिजली आती नहीं थी, सड़कें खस्ताहाल थीं। अब बिजली गांव में 18 और शहर में 24 घंटे मिल रही है। सड़कें सबके सामने हैं। सीएम योगी ने अपराधी भगा दिए हैं।
विज्ञापन




इस दौरान पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, राजू अहलावत, चेयरमैन अशोक सैनी, लोकसभा संयोजक नीरज शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, यनेश तंवर, सपना कश्यप, मोनू सैनी आदि मौजूद रहे। सामाजिक सम्मेलन में गायिका चंचल बंजारा ने मोदी और योगी पर तैयार किए गीत सुनाए। डीजे बजवा दिए योगी ने गीत पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन








हमने भी अपना तमंचा पुलिस को दे दिया : विक्रम सैनी



पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने अपने भाषण से लोगों को जमकर ठहाके लगवाए। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले वह अपने खेत में पानी देने के लिए तमंचा लगाकर जाते थे। अपराध इतने थे एक बार रास्ते में मुझसे भी लूट हुई। जेब में 72 रुपये थे बदमाशों ने लूट लिए। जब से योगी की सरकार आई बदमाश-लुटेरे गायब हो गए। हमने भी अपना तमंचा पुलिस को दे दिया। बाबा का बुलडोजर इस्राइल तक में चल रहा है। विक्रम सैनी ने कहा कि देश के लिए जातिवाद जहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed