{"_id":"60256da68ebc3ee96c5de37c","slug":"there-is-an-agricultural-law-in-the-interest-of-farmers-ramkumar-sahrawat-muzaffarnagar-news-mrt524884583","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हित में है कृषि कानून: रामकुमार सहरावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हित में है कृषि कानून: रामकुमार सहरावत
विज्ञापन
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 11द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 बुढ़ाना में जनसभा को संबोधित करते कृषि अनुसंधान केन्द
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों के हित में है कृषि कानून: रामकुमार सहरावत
बुढ़ाना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के डायरेक्टर रामकुमार सहरावत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून पूरी तरह किसानों के हित में हैं। विरोधी दल व अन्य किसान संगठन किसानों को गुमराह कर रहे हैं।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत को केंद्र सरकार ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में डायरेक्टर के पद पर मनोनीत किया है। डायरेक्टर मनोनीत होने पर पहली बार बुढ़ाना पहुंचे रामकुमार सहरावत का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाए कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हित में है। विपक्षी दल व इन दलों के समर्थक किसान संगठन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। कृषि कानूनों को लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया है।
उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या का क्षेत्रफल बढ़ता जा रहा है। कृषि का रकबा घटता जा रहा है। ऐसी हालात में देश की उपज बढ़ाने तथा किसान की आय दोगुनी करने के लिए सरकार कृषि कानून लेकर आई है। कृषि क्षेत्र की नई-नई तकनीक व फसल की किस्म के अनुसंधान के कार्य को इसके जरिये किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता अजय भराला, नितिन मलिक, पवन जैन, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद सैनी, राजेश संगल, मोनू संगल, अप्पू जैन, अजय सिंघल, अंशुल गोयल, अंकुर गोयल, गगन व आकाश जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र देव शर्मा ने की।