फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is a possibility of a triangular contest in the election of Deoband Block Chief

ब्लाक प्रमुख महिला वर्ग के लिए आरक्षित है सीट

Sat, 08 May 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of a triangular contest in the election of Deoband Block Chief
देवबंद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब देवबंद ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी है। देवबंद ब्लाक प्रमुख की यह सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां शुरुआती तौर से ही सपा, बसपा और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। इसके लिए जहां भाजपा, पिछड़ा, सामान्य जाति के क्षेत्रीय पंचायत सदस्यों पर डोरे डालने में लगी हुई है। तो वहीं, बसपा व सपा अनुसूचित और मुस्लिम जाति के सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए एडी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। राजनीतिक समीकरणों की माने तो इस बार विकास खंड देवबंद में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार बने हुए हैं। जहां सपा से पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. राजेंद्र सिंह राणा की पत्नी मीना राणा के नाम की चर्चा है तो वहीं, बसपा से तसव्वुर आलम का नाम प्रमुखता में है। भाजपा जिला मंत्री पंकज त्यागी व भाजपा नेता विजय त्यागी अपनी पत्नियों को प्रत्याशी घोषित कराने की कोशिश में है।
विज्ञापन

25 वर्षों से ब्लाक प्रमुख पद पर रहा बसपा का कब्जा
विगत 25 वर्षों से देवबंद ब्लाक प्रमुख के पद पर बसपा का ही कब्जा रहा है। वर्ष 1995 से 2000 तक मीणा राणा, 2001 से 2005 तक नीलम पुंडीर, 2005 में बसपा के चतर सिंह, 2010 में बसपा के ही प्रमोद तेजियान, 2015 में बहुजन समाज पार्टी के ही फहीम ब्लाक प्रमुख के पद पर आसीन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed