फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Therapy center running on Ansari Road sealed

Muzaffarnagar News: अंसारी रोड पर चल रहा थैरेपी सेंटर सील किया

Wed, 31 May 2023 08:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
Therapy center running on Ansari Road sealed
नगर मजिस्ट्रेट और सहायक पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के साथ छापा मारा
विज्ञापन

तीन युवतियां और सेंटर संचालक हिरासत में लिए गए, पूछताछ जारी


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अंसारी रोड पर एक मार्केट में चलाए जा रहे थैरेपी सेंटर पर सैक्स रैकेट चलाने की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट और सहायक पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के साथ छापा मारा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। सेंटर में मौजूद मिली तीन युवतियों और संचालक को हिरासत में लिया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने सेंटर को सील कर दिया है।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अंसारी रोड पर एक थैरेपी सेंटर पर सैक्स रैकेट संचालन की सूचना मिली थी। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने सिविल लाइन पुलिस को साथ लेकर बुधवार को सेंटर पर छापा मारा। मौके पर तीन युवती और संचालक मौजूद मिले। संचालक सेंटर से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया। पुलिस चारों को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने ले गई।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि संचालक को दो दिन पहले शिकायत के बारे में अवगत कराते हुए चेतावनी दी गई थी। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम ने बताया कि सैक्स रैकेट की सूचना पर छापा मारा गया था। कुछ आपत्ति जनक सामग्री भी मिली हैं। सेंटर को नगर मजिस्ट्रेट ने सील कर दिया हैं। हिरासत में ली गई युवतियों और सेंटर संचालक से पूछताछ की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्टोरेंट बंद कराया
रेलवे रोड पर चल रहे एक रेस्टोरेंट में गलत गतिविधि की सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने पुलिस के साथ छापा मारा। पुलिस ने सेंटर संचालक से नियमों को लेकर जानकारी की तो वह दस्तावेज नहीं दिखा सका। कई अनियमितताएं मिली। रेस्टारेंट को बंद कराकर संचालक को चेतावनी दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed