फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Theft in the house of platoon commander of Home Guard department and farmer

Muzaffarnagar News: होमगार्ड विभाग के प्लाटून कमांडर व किसान के घर में चोरी

Sun, 24 Aug 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Theft in the house of platoon commander of Home Guard department and farmer
तितावी। क्षेत्र के गांव पीपलशाह में होमगार्ड विभाग के प्लाटून कमांडर व एक किसान के घर से हजारों की नगदी व जेवरात चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

गांव पीपलशाह में होमगार्ड विभाग के प्लाटून कमांडर राकेश पुंडीर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी डयूटी थाना चरथावल में चल रही है। देर रात शुक्रवार को वह घर में परिवार के साथ रहे थे। रात में किसी समय अज्ञात चोर घर मेें घुस गए। घर में रखी सेफ अलमारी को खोलकर करीब 35 हजार की नकदी व दो सोने की अंगूठी चोरी कर ली। इसके अलावा पड़ोस में ही पवन बंजारे के घर में संदूक का ताला तोड़कर करीब तीन हजार की नकदी, जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। दोनों ही परिवारों के सदस्यों को चोरी के बारे में सुबह के समय पता चला। इसके बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। थाना पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed