फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Theft in jewelery showroom: Thief traced while going to Moti Mahal of the city

ज्वेलरी शोरूम में चोरी : शहर के मोतीमहल तक जाते हुए ट्रेस हुआ चोर

Sun, 07 Nov 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Theft in jewelery showroom: Thief traced while going to Moti Mahal of the city
मुजफ्फरनगर में सराफ के दुकान में चोरी की घटना की जांच करते सीओ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ज्वेलरी शोरूम में चोरी : शहर के मोतीमहल तक जाते हुए ट्रेस हुआ चोर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के प्रतिष्ठित सराफ के यहां हुई 76 लाख की सोने की चेन चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला चोर मोतीमहल तक जाते हुए दिखाई दिया है, इसके बाद सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण उसका पता नहीं चल पाया।
भगत सिंह रोड स्थित रामकुमार सराफ के शोरूम में अकेले ही 76 लाख की बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने वाला युवक पूरी तैयारी के साथ शोरूम में पहुंचा था। इसी के चलते उसने पूरे चेहरे को बड़े मास्क से कवर किया हुआ था, जबकि सिर पर बड़ी कैप लगाई हुई थी। सामान्य रूप से खरीदारी के लिए पहुंचने वाले सभी ग्राहकों के चेहरे शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होते हैं, लेकिन आरोपी चेन देखने और बॉक्स चोरी कर ले जाने तक अपना चेहरा बड़ी सफाई से छिपाए रहा। यह आलम तब रहा, जब शोरूम में करीब 125 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जो शोरूम में आने वाले ग्राहक को कई एंगल से पूरी तरह कवर करते हैं।
विज्ञापन

यही नहीं, आरोपी का चेहरा आसपास क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों में भी नहीं देखा गया। बल्कि, चोरी के बाद आरोपी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये भगत सिंह रोड, सराफा बाजार से होते हुए मोतीमहल तक जाते हुए देखा गया है। इस पूरे सफर में करीब पांच से छह मिनट का समय लगा, लेकिन इसके बाद भी चोर अपनी पहचान को बचाए रखने में कामयाब रहा। पुलिस आरोपी युवक के शहर के किसी मोहल्ले का ही निवासी होना मानते हुए उसे चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारी के साथ दिया घटना को अंजाम
चोर ने जिस तरीके से शोरूम से सोने की चेन से भरा डिब्बा चुराया, उससे साफ है कि वह शोरूम के सभी सुरक्षा प्रबंधों के साथ शोरूम संचालकों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और गतिविधियों को बेहतर जानता था। इसके लिए उसने पहले से पूरी तैयारी की हुई थी। तभी तो शोरूम के भीतर ही नहीं बल्कि बाजार में भी लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी पहचान नहीं हो सकी। ऐसे इस चोरी की योजना में कोई शोरूम के भीतर काम करने वाला भी शामिल होने की संभावना पर भी पुलिस काम कर रही है।

भैया दूज की भीड़ का भी उठाया फायदा
शनिवार को भैयादूज पर्व के चलते ज्वेलरी शोरूम में भीड़ थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी 76 लाख की बड़ी चोरी को अंजाम देकर सफाई के साथ शोरूम से निकलकर फरार हो गया। सोने की चेन खरीदने के बहाने पहुंचा युवक शोरूम में करीब आधा घंटे तक मौजूद रहा और मौका लगते ही सोने की चेन से भरा बॉक्स लेकर वहां से रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed