{"_id":"6176ff6da1361226d034910c","slug":"theft-in-a-jewelry-shop-in-a-highly-secure-back-market-muzaffarnagar-news-mrt562272016","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठ बाजार में ज्वैलरी शॉप में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठ बाजार में ज्वैलरी शॉप में चोरी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में नई मंडी के पीठ बाजार में चोरों द्वारा तोडा गया सर्राफा व्यापारी की दुकान का शटर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अति सुरक्षित पीठ बाजार में ज्वेलरी शॉप में चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी स्थित अति सुरक्षित माने जाने वाले पीठ बाजार स्थित पंकज ज्वेलरी शॉप का शटर उखाड़कर बदमाशों ने लाखों कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सोमवार सुबह दुकान का शटर उखड़ा देख व्यापारियों के होश उड़ गए। एसपी सिटी ने डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना पुलिस को जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पीठ बाजार में पंकज कुमार की पंकज ज्वैलर्स नाम से दुुकान है। रविवार देर रात बदमाशों ने दुकान का शटर बीच से उखाड़कर भीतर घुसने के बाद काउंटर और शोकेस में रखे लाखों कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सोमवार सुबह सराफ दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई।
वीआईपी क्षेत्र पीठ बाजार में ज्वेलरी शॉप में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। दुकान के अंदर से बदमाशों के साक्ष्य संकलित करने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाकर जांच-पड़ताल की गई। वहीं, सूचना पर राज्यमंत्री कौशल विकास कपिलदेव अग्रवाल व कई व्यापारी नेता भी मौके पर जा पहुंचे और अफसरों से अति सुरक्षित स्थल पर दुकान में चोरी की घटना पर रोष जताते हुए चोरी का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है। सराफ पंकज कुमार ने चोरी की तहरीर देकर नुकसान का आंकलन कर जेवरात की सूची बाद में देने की बात कही है।