फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Theft by breaking the lock of the room inside the house

मकान के अंदर कमरे का ताला तोड़कर चोरी

Tue, 05 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of the room inside the house
मकान के अंदर कमरे का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

खतौली। मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपयों का सामान चोरी कर ले गए। उधर, व्यापारी नेता की पत्नी के हाथ से नकाबपोश बाइक सवार मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घटना को लेकर जांच पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।

जमना बिहार कालोनी में सोमदत्त शर्मा अपने परिवार के लोगों के साथ प्रथम मंजिल पर सोया हुआ था। सोमवार की रात को चोर सोमदत्त शर्मा के मकान में पीछे से घुसकर द्वितीय मंजिल पर पहुंचे। चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर उसमें दो गैस सिलिंडर, गैस का चूल्हा व इंवर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का पता मंगलवार की सुबह लगा। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। कालोनी के लोगों का कहना है कि कालोनी में अब तक 11 चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कालोनी के लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। उधर, दूसरी घटना मंगलवार की सुबह हुई। जीटी रोड निवासी व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता अपनी पत्नी शशी गुप्ता को बाइक से मोहल्ला जैननगर में लेकर जा रहा था। रास्ते में पीछे से नकाबपोश बाइक सवार आया और शशी गुप्ता के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा। कैमरे की फुटेज में नकाबपोश बाइक सवार की तस्वीर आ रही है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed