{"_id":"68f29ebbde98663c1b03f1e3","slug":"the-youth-injured-in-the-accident-died-during-treatment-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-156771-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
Sat, 18 Oct 2025 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी। गंग नहर पटरी चौधरी चरण सिंह मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी 35 वर्षीय उदय सिंह बृहस्पतिवार की देर रात बाइक पर मुजफ्फरनगर से अपने गांव लौट रहा था। गंगनहर पटरी पर एंग्लो वैदिक स्कूल के निकट पटरी पर एक टैंपो खराब हालत में खड़ा था।
अंधेरे में टैंपो दिखाई नहीं देने पर बाइक टेंपो से टकरा गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल को पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। वहां से उसे परिजन एम्स अस्पताल ऋषिकेश ले गए थे। शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में शोक छा गया। संवाद