फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man wrote on Instagram ... Last day of my life

Muzaffarnagar News: युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा ... लास्ट डे ऑफ माई लाइफ

Thu, 08 Jun 2023 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
The young man wrote on Instagram ... Last day of my life
पोस्ट पढ़ कर पुलिस युवक के घर पहुंची और जिंदगी का मतलब समझाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। लास्ट डे ऑफ माई लाइफ और लास्ट नाइट माई लाइफ, दा एंड। देर रात इंस्टा ग्राम पर लिखी इस पोस्ट ने बृहस्पतिवार अलसुबह पुलिस की नींद उड़ा दी। युवक को तलाश कर उसकी जिंदगी बचाना पुलिस के लिए चुनौती थी। मगर, पुलिस ने बीस मिनट में युवक काे तलाशा और उसे जिदंगी का मतलब समझाया। बताया कि जिंदगी केवल एक बार मिलती हैं न कि बार बार।



अलमासुपर में रहने वाले एक दुकानदार ने बृहस्पतिवार की रात अपने 24 वर्षीय बेटे रोहित को बीड़ी पीने पर धमका दिया। इससे नाराज युवक ने रात में लगभग पौने तीन अपने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट डाल दी। पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने पोस्ट को देखा तो युवक की लोकेशन निकाली और इसके बाद नई मंडी कोतवाली पुलिस को युवक की जिंदगी बचाने का लक्ष्य दिया गया।
विज्ञापन

कूकड़ा चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र नागर ने लोकेशन के आधार पर रात में अलमासपुर में दो दर्जन से अधिक घरों के दरवाजे खुलवाएं। बीस मिनट की मशक्कत के बाद युवक के घर का पता चला सका। पुलिस ने युवक के परिजनों को जगाया और युवक को भी बंद कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का कहना था कि वह अपनी जिंदगी समाप्त नहीं करना चाहता था बल्कि वह तो मोबाइल बंद कर कहीं घूमने जाना चाहता था। पुलिस ने युवक को जिंदगी का मतलब समझाया। युवक के परिजनों ने बेटे की हरकत पर पुलिस से क्षमा याचना की। युवक ने भी भविष्य में ऐसा कदम दोबारा न उठाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed