फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man was injured by a bullet

Muzaffarnagar News: गोली मारकर युवक को किया घायल

Tue, 10 Dec 2024 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
The young man was injured by a bullet
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव निरमाना में अपने दोस्त के खेत पर गए बागपत निवासी एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निरमाना निवासी निशांत ने पुलिस को बताया कि जनपद के थाना चांदीनगर के गांव कहरका मुखारी निवासी 28 वर्षीय गौतम उसका दोस्त है। रविवार को उसका दोस्त गांव में उसके पास आया था। उसने बताया कि मंगलवार की दोपहर उसका दोस्त गांव काकड़ा से निरमाना जा रहे मार्ग पर स्थित उसके खेत पर गया था। वह दूसरे खेत पर कार्य कर रहा था। उसके दोस्त ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसे गोली मार दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से गंभीर घायल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि गम्भीर घायल को पेट व जांघ में दो गोली लगी है। पुलिस ने घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed