फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man took the girl from the house, accused of rape

बच्ची को घर ले गया युवक, दुष्कर्म का आरोप

Sun, 12 Jun 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The young man took the girl from the house, accused of rape
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र का रहने वाला युवक चार साल की बच्ची को उसके घर से जंगल में ले गया। पुलिस को बच्ची गंभीर हालत में जंगल में बेहोश और लावारिस अवस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली। परिजनों ने बच्ची की पहचान की। परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करके गंभीर हालत में फेंकने का आरोप लगाया। पीड़िता की मां ने थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी चार साल की बच्ची को रविवार सुबह आठ बजे घर से परिचित युवक ले गया था। काफी देर बाद वह बच्ची को लेकर घर नहीं पहुंचा तो, परिवार के लोगों ने उसको तलाश करना शुरू किया। दोपहर बाद तक परिवार वालों को न तो युवक मिला और न ही बच्ची का कही पता चला।
विज्ञापन

रविवार को शाम के समय पुलिस चौकी मीरापुर दलपत क्षेत्र के जंगल में पुलिस को चार साल बच्ची बेहोश और लावारिस अवस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली। बच्ची घायल भी थी। पुलिस चौकी प्रभारी अमरपाल शर्मा ने बताया कि बच्ची की हालत बेहद गंभीर थी। बच्ची को पहले जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए बच्ची को मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बच्ची के लावारिस हालत में बेहोश पड़ी मिलने की सूचना पर परिवार के लोग थाने पहुंचे। मां ने फोटो से अपनी बच्ची को पहचान लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह बच्ची को जंगल में स्थित एक मंदिर पर अपने साथी युवक के पास छोड़कर आया था। उधर, गांव मुस्तफाबाद के ग्रामीण का कहना है एक युवक लाल रंग की बाइक पर लेकर आया था। वह युवक बच्ची को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने दो अन्य युवकों की भी तलाश शुरू कर दी है।

बच्ची गंभीर हालत में बेहोश पड़ी मिली थी। फिलहाल उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा रहे हैं। जिला अस्पताल में ही बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी - विश्वजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जानसठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed