{"_id":"5ee905468ebc3e433011356a","slug":"the-young-man-ran-away-leaving-his-girlfriend-with-cash-jewelry-muzaffarnagar-news-mrt486752946","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी-जेवर ऐंठ प्रेमिका को छोड़ भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी-जेवर ऐंठ प्रेमिका को छोड़ भागा युवक
विज्ञापन
नकदी, जेवर ऐंठ प्रेमिका को छोड़ भागा युवक
मुजफ्फरनगर, भोपा। विवाहित युवक ने गांव की युवती को शादी का झांसा देकर उससे नगदी और जेवर मंगवा लिए। बाद में नगदी और जेवर लेकर युवक फरार हो गया। युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मंगलवार शाम थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका काफी समय से गांव के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब दो साल पूर्व युवक की शादी हो गई, लेकिन दोनों का प्रेम प्रसंग जारी रहा। अगले पखवाड़े युवती की भी शादी परिजनों ने तय कर दी है। युवती का आरोप है कि तीन दिन पूर्व युवक ने अपनी पत्नी को छोड़कर उसके साथ ही रहने का झांसा देते हुए घर में शादी के लिए रखे नगदी, जेवर लेकर आने की बात कही। प्रेमी के झांसे में आकर युवती घर से नगदी-गहने लेकर उसके साथ चली गई। लेकिन आरोपी उससे नगदी, जेवर लेकर युवती को जिला अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गया। तीन दिन तक युवती प्रेमी को तलाशती रही, लेकिन वह नहीं मिला। युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीकरी चौकी प्रभारी एसआई संजय राणा का कहना है कि दोनों के परिजनों को थाने बुलाया है। परिजनों के आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।