फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The Yoga

योग शिविर में दिखा गजब का उत्साह

Wed, 22 Jun 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 22 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
The Yoga
मुजफ्फरनगर में अमर उजाला के योग शिविर में पहुंची राखी सावंत। - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के लोगों ने गजब का उत्साह दिखाया। तड़के चार बजते ही सड़कों पर लोग नजर आने लगे। हर कोई तेजी से कदम बढ़ा रहा था। कोई अपने परिवार के साथ था तो कोई दोस्तों के साथ। माता-पिता बच्चों की उंगली थामे आगे बढ़े चले जा रहे थे। सभी को एसडी डिग्री कालेज में अमर उजाला के योग शिविर में पहुंचने की जल्दी थी। सभी ने सेहत के लिए योगाभ्यास किया।
विज्ञापन


अमर उजाला, रेशू एडवरटाइजर और एसडी एफएम रेडियो के सहयोग से मंगलवार को विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हजारों साधकों ने हिस्सा लिया। सुबह चार बजते ही लोगों ने भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज का रुख किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की मौजूदगी में परमधाम न्यास के क्रांति गुरु चंद्रमोहन महाराज द्वारा शहीदों की महाआरती से किया गया। क्रांति गुरु ने योग क्रियाएं कराईं। डॉ. संजीव बालियान के साथ ही फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत, कुनिका गुप्ता, कॉमेडियन सुनील पाल, मशहूर डीजे शैजवुड, मॉडल एकता तिवारी, निर्देशक दिनेश तिवारी, स्नेहा गुप्ता ने भी योग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे चली योग साधना में साधकों ने पद्मासन, सूर्य नमस्कार, कोणासन, वज्रासन, मंडूकासन, उष्ट्रासन, शिथिलासन, शलभासन, पवन मुक्तासन, मकरासन आदि किए। चित्त की शांति के लिए गहरे लंबे श्वांस, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, शीतकारी और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास किया। योग करने आए लोगों ने जीवन पर्यंत योग साधना से जुड़े रहने का संकल्प लिया। 

रेशू एडवरटाइजर के निदेशक सत्यप्रकाश रेशू, समाजसेवी लखमेंद्र खुराना, समाजसेवी भीमसेन कंसल, एसडी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन नीरज कुमार, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, डॉ. एमके तनेजा, विकास बालियान, एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह, सभासद रामकुमार सिद्धार्थ, कन्हैया लाल किंगर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामृत्युंजय मिशन के संयोजक पंडित संजीव कुमार शर्मा ने किया। अमर उजाला के यूनिट हेड दीपक चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। 


इन प्रतिभाओं को मिला सम्मान
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित विशाल योग शिविर में अमर उजाला ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट योग्यता और सेवा के लिए 21 प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया। सभी को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
1- मूलचंद सर्राफ (वरिष्ठ समाजसेवी)
2- भीमसेन कंसल  (समाजसेवी, उद्यमी)
3- मास्टर विजय सिंह (आंदोलनकारी)
4- अनिल जिंदल (पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष)
5- ज्ञान कुमार एडवोकेट (लोकतंत्र सेनानी)
6- तेजपाल सिंह (राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक)
7- मनोज त्यागी (प्रगतिशील किसान)
8- समर्थ प्रकाश (समाजसेवी)
9- रामपाल सिंह (पूर्व प्राचार्य, शिक्षाविद्)
10- सोमनाथ भाटिया (पर्यावरणविद्)
11- फादर जगत सिंह (धर्मविद्)
12- वेदप्रकाश शर्मा (कराटे कोच)
13- मनोज पुंडीर (क्रिकेटर, बीसीसीआई एम्पायर)
14- नरेंद्र दत्त शर्मा (पर्यावरणविद्)
15- संजीव बालियान (राष्ट्रीय कबड्डी टीम के पूर्व कोच)
16- हलीमा (मुख्यमंत्री से सम्मानित दिव्यांग छात्रा)
17- श्रीमती लवी अग्रवाल (समाजसेवी)
18- डॉ. एमके तनेजा (योग पर रिसर्च)
19- विनोद कुमार काकड़ा (नेत्रहीन शिक्षक)
20- पंडित जयकुमार शर्मा (समाजसेवी)
21- पंडित संजीव कुमार शर्मा (धर्म विद्)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed