फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The world learned technology and scientificity from the knowledge of Vedas: Jangra

वेदों के ज्ञान से ही विश्व ने तकनीक और वैज्ञानिकता सीखी : जांगड़ा

Fri, 12 May 2023 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
The world learned technology and scientificity from the knowledge of Vedas: Jangra
शुकदेव आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा व
संसदीय राजभाषा समिति के संयोजक रामचंद्र जांगड़ा ने किए शुकदेव मंदिर के दर्शन
विज्ञापन

जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव भी रहे साथ, अक्षय वट की परिक्रमा की

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। संसदीय राजभाषा समिति के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि वेदों के ज्ञान से ही विश्व ने तकनीक और वैज्ञानिकता सीखी है। मैकाले की शिक्षा पद्धति ने भारत की संस्कृति को क्षति पहुंचाई है। राष्ट्रीयता की भावना तभी सुदृढ़ होगी, जब हिंदी भाषा से देश एकसूत्र में बंधेगा। साहित्य और संस्कृति की रक्षा के लिए मातृभाषा हिंदी से राष्ट्र को जोड़ना आवश्यक हैं।
भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ में हरियाणा से राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगडा तथा जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव ने शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर में श्रद्धाजंलि अर्पित की। अक्षय वट की परिक्रमा की और शुकदेव मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सांसद जांगड़ा ने कहा कि नई शिक्षा नीति में केंद्र सरकार ने मातृभाषा को सशक्त किया है। इंजीनियरिंग और मेडिकल में पाठ्यक्रम को हिंदी से जोड़ा जा रहा है। कहा कि केंद्रीय मंत्रालयों में हिंदी भाषा की कार्यशैली बढ़ाई गई है। हिंदी भाषा सशक्त बनेगी तो साहित्य और संस्कृति समृद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा कि गैर हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी के प्रचार-प्रसार में प्रोत्साहन अहम हैं। हिंदी, संस्कृत भाषा की उन्नति में स्वामी कल्याणदेव के सार्थक प्रयास थे। हिंदी भाषा के विस्तार पर स्वामी ओमानन्द से सार्थक चर्चा की गई। कथा व्यास अंचल शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed