फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The workers of Bhakiyu Tomar stopped the work of the railway

भकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने रेलवे का कार्य रोका

Sun, 03 Nov 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
The workers of Bhakiyu Tomar stopped the work of the railway
12-मंसूरपुर के गांव लछेड़ा व सिमली के किसान रेलवे विभाग से अनुदान राशि की मांग को लेकर जंगल में टें? - फोटो : KHATAULI
भकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने रेलवे का कार्य रोका
विज्ञापन

खतौली। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ गांव टबीटा में चल रहे रेलवे लाइन का कार्य रुकवाकर ठेकेदारों को खदेड़ दिया। कार्यकर्ताओं ने ठेकेदारों की मशीनों को अपने कब्जे में लेकर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने रेलवे ठेकेदारों को चेतावनी दी कि जब तक किसानों का रेलवे विभाग को दी गई भूमि का मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक पूरे जिले में रेलवे लाइन का कार्य नहीं होने दिए जाएगा। किसानों के आक्रोश को देखकर रेलवे ठेकेदार कार्य बंद कर वापस चले गए।

रविवार को भाकियू तोमर के कार्यकर्ता व किसान ब्लाक अध्यक्ष विशाल अहलावत के नेतृत्व में गांव टटीबा में पहुंचे, जहां पर रेलवे मंत्रालय की ओर से चल रहे रेलवे लाइन का काम रुकवा दिया। कार्यकर्ताओं ने ठेेकेदार की मशीनों को अपने कब्जे में ले ली और ठेकेदार को वहां से खदेड़ दिया। कार्यकर्ताओं ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। विशाल अहलावत ने कहा कि जब तक किसानों को अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा ब्याज सहित नहीं मिलेगा, तब तक पूरे जिले में रेलवे का कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। विशाल अहलावत ने कहा कि रेलवे विभाग ने किसानों के साथ धोखा किया है। चार साल पूर्व रेलवे दोहरीकरण और डबल ट्रैक बनाने के लिए रेलवे अधिकारियों ने किसानों की भूमि अधिग्रहीत की थी, जिसका चार साल बाद भी अवार्ड के नियम के अनुसार किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा नहीं मिला है। हंगामा होने पर ठेकेदार मजदूरों को साथ लेकर अपनी मशीनों को लेकर चले गए। प्रदर्शनकारियों में जयपाल, संतरपाल, राहुल, अमित, बालेंद्र, लोकेश, राजू, संतपाल, जोंगेन्द्र, सूरज आदि कार्यकर्ता व किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed