फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The work of laying pipeline to supply gas to Bijnor has started.

Muzaffarnagar News: बिजनौर को गैस आपूर्ति करने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू

Tue, 01 Aug 2023 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
The work of laying pipeline to supply gas to Bijnor has started.
चरथावल क्षेत्र में बिजनौर को जाने वाली गैस  पाइप पाइन बिछाने का कार्य
विकास की बात
विज्ञापन



- चरथावल होते हुए वाया मुजफ्फरनगर बाईपास से 200 किमी बिछेंगे पाइप
- सरकार ने एचपीसीएल कंपनी को बिजनौर जनपद के लिए किया अधिकृत

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। बिजनौर को गैस आपूर्ति करने के लिए पाइप लाइन बिछाने के कार्य ने क्षेत्र में तेजी पकड़ ली है। एचपीसीएल कंपनी को 200 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट से पहले चरण में 100 किमी लाइन बिछाने का कार्य मिला है। आने वाले दिनों में बिजनौर जिले में घरेलू कनेक्शन एवं सीएनजी के पेट्रोल पंपों को यही कंपनी गैस आपूर्ति करेगी।
चरथावल-थानाभवन मार्ग पर शामली जिले के ख्यावड़ी गांव में गुजरात से आने वाली गैस पाइप लाइन का मुख्य केंद्र बिंदु बनाया है। यहां एसवी (सेक्शन वाल्व) प्वाइंट बनाया है। वर्तमान में बिजनौर के लिए गैस आंवटन के पाइप लाइन का कार्य यहीं से शुरू हुआ है। एचपीसीएल का यहां सीजीएस (सिटी गेट स्टेशन) बनेगा।
विज्ञापन

बिजनौर जिले में पेट्रोल पंपों को ऑनलाइन एवं ट्रकों द्वारा सीएनजी आपूर्ति यहीं से होगी। पाइपों से घरों में गैस पहुंचाने के लिए पाइपों से गैस पहुंचेगी। पड़ोसी जिले के लिए गैस आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। फिलहाल चरथावल के ज्ञानामाजरा, बिरालसी, अकबरगढ़, अमीगढ़, निर्धना, हैबतपुर, सिंगलपुर के पास कंपनी के कर्मचारियों द्वारा 18 इंच के पाइपों को वेल्ड किया जा रहा है। दसके बाद उन्हें जमीन में दबाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के बाहरी क्षेत्र में बिछेगी पाइपलाइन
बिजनौर के लिए बिछने वाली पाइप लाइन को चरथावल के दधेडू चेक पोस्ट, पीनना, शामली बाईपास, मीरापुर आदि से होकर निकाला जाएगा। दरअसल, इस कंपनी का मुजफ्फरनगर में कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा। यह सिर्फ बिजनौर में गैस आपूर्ति करेगी।

विभागों से लेनी होगी एनओसी
कंपनी को कई विभागों से पाइप लाइन बिछाने के अनापत्ति लेनी होगी। कंपनी के अधिकारी ने बताया वन विभाग, एनएचएआई और लोनिवि में एनओसी मांगी है। एनओसी मिलने पर पाइपों काे दबाने का काम तेजी से होगा। सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम एंड नेचुरल (पीएनजी) से यह काम एचपीसीएल को आवंटित हुआ है।


बिजनौर में एक साल में गैस पहुंचाना लक्ष्य
कंपनी को पहले चरण में 100 किमी पाइपलाइन बिछाकर गैस आपूर्ति कराने का लक्ष्य है। विभागों में अनापत्ति के लिए आवेदन किया है। बरसात के मौसम के बाद जमीन में पाइपों को दबवाया जाएगा। फिलहाल वेल्डिंग आदि का कार्य शुरू किया है। दूसरे चरण में वहां के कस्बों तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। - प्रतीक बसक, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर एचपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed