फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The words of Turaj descended in every heart from Gangubai Kathiawadi

कामयाबी: बॉलीवुड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से हर दिल में उतरे मुजफ्फरनगर के तुराज के बोल

Thu, 03 Mar 2022 04:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 03 Mar 2022 04:13 PM IST
सार

निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में तुराज के लिखे गीतों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गीतकार एएम तुराज उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके गीतों को दुनिया भर में खूब सराहा जा रहा है। 

विज्ञापन
The words of Turaj descended in every heart from Gangubai Kathiawadi
गीतकार एएम तुराज के साथ डॉ. शबाब - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

अपने शब्दों से दुनियाभर में पहचान बना चुके उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी गीतकार एएम तुराज के हिस्से में एक और बड़ी कामयाबी आई है। निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में तुराज के लिखे गीतों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बुधवार को रिलीज हुए गाने ‘शिकायत’ को खूब सराहना मिली है। यह तुराज का सबसे पसंदीदा गाना भी है।

विज्ञापन


संभलहेड़ा के रहने वाले एएम तुराज ने बॉलीवुड में जिले का नाम ऊंचा किया है। निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ नई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में फिर गाने धूम मचा रहे हैं। गीतकार ने बताया कि फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। बुधवार को गाना शिकायत रिलीज हुआ है, जो इस फिल्म में उनका सबसे पसंदीदा गाना है।
विज्ञापन


गाने को अभिनेत्री हुमा कुरैशी और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है। रिलीज के साथ लोगों ने गाने को पसंद किया और दुनियाभर से दाद मिली है। लोगों ने हौसला दिया है और उनके काम की सराहना की गई है। मेरे लिए यह बेहद खुशी की बात है। तुराज के साथी शहर निवासी डॉ. शबाब आलम कहते हैं कि जिले के लिए यह फख्र की बात है। एक के बाद एक लाजवाब गीत तुराज ने लिखे हैं, जिन्हें दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शर्मनाक : कक्षा तीन की छात्रा से बुजुर्ग शिक्षक ने स्कूल में किया दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मुकदमा

गंगूबाई में तुराज के लिखे यह गाने
गीतकार एएम तुराज ने गंगूबाई में गाने शिकायत और जब सैया लिखे हैं। दोनों गानों को संगीत प्रेमियों ने खूब पसंद किया है।

तुराज ने जो लिखा वह दिलों पर छपा
साल 2006 से एएम तुराज ने गीत लिखने का सफर शुरू किया। मैं दिवानी, मस्तानी हो गई, घूमर, कहीं जो बादल बरसे, को खूब सराहा गया। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में लिखे उनके गानों को भी खूब सराहा गया।

मोहब्बत को जिंदा जरूर रखिए
एएम तुराज ने कहा कि सफलता मोहब्बत से मिलती है। मोहब्बत और भाईचारा जिले की पहचान है। उनकी कोशिश रही है कि उनके गीतों में जिले की मिट्टी की खुशबू शामिल रहे।

वेबसीरीज हीरा मंडी में उम्मीद
गीतकार ने बताया कि ओटीटी प्लेटफार्म पर उनकी वेबसीरीज हीरा मंडी की तैयारी चल रही है। इससे बहुत उम्मीद है। बड़े स्तर पर बनाई जा रही सीरीज से लोगों को नए सिनेमा के दर्शन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed